Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

तेजस्वी को CM फेस बनाने पर ‘ना-नुकुर’: क्या कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक मजबूरी है या भविष्य की ज़रूरत?

9

तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे. इसका ऐलान आज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की ओर से किया गया. लंबी खींचतान के बाद आखिरकार तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने सीएम फेस मान ही लिया.

तेजस्वी यादव को बिहार में मुख्यमंत्री पद का चेहरा मानना कांग्रेस के लिए जरूरी भी है और मजबूरी भी. राजद बिहार में सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है, उनके पास कार्यकर्ता ज्यादा हैं और फिलहाल कांग्रेस के पास बिहार में कोई और चेहरा भी नहीं हैं. तेजस्वी यादव को चेहरा बनाने से महागठबंधन को चुनावी लाभ भी मिलेगा.

पहले ‘ना-नुकुर’, फिर कांग्रेस हुई राजी

तेजस्वी यादव की बिहार के युवाओं के बीच लोकप्रियता को भी भुनाया जा सकता है. कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा मानने से ना नूकुर किया और महागठबंधन में दरार पड़ गई. गठबंधन टूटने तक की नौबत आ गई. यह कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक नहीं था. कांग्रेस की हैसियत फिलहाल बिहार में अकेले लड़ने की नहीं है, कांग्रेस यह जोखिम लेने की स्थिति में नहीं है.

कांग्रेस ने भारी मन से लिया फैसला!

कुल मिलकर कांग्रेस के सामने तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. कांग्रेस ने भले ही यह फैसला अंतिम समय में, भारी मन से लिया है ,लेकिन बिहार में कांग्रेस की जो जमीनी हकीकत है उसमें तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार करना ही एकमात्र विकल्प है.

टिकट बंटवारे के साथ ही अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस के लिए बिहार की राजनीति में अपनी जगह बनाए रखने के लिए तेजस्वी के नाम का ऐलान करना जरूरी और मजबूरी दोनों है. दरअसल, तेजस्वी यादव लंबे समय से खुद को महागठबंधन का सीएम फेस बता रहे थे. मगर कांग्रेस तेजस्वी की इस बात पर खासा ध्यान नहीं दे रही थी. राहुल गांधी से भी इसको लेकर कई बार पूछा गया लेकिन हर बार वो इसको टालते रहे.

20 साल के बराबर काम करेंगे- तेजस्वी

सीएम फेस घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लक्ष्य बिहार की आगे ले जाने का है. हम नई सोच के हैं सबको साथ लेकर चलना है. उन्होंने कहा है कि पांच साल की जगह सिर्फ 20 महीने दे दीजिए, 20 साल के बराबर काम करेंगे. तेजस्वी ने ये भी कहा तेजस्वी की परछाई (छाया) भी अगर गलत काम करेगी तो उसको भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा, ये संकल्प है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.