Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप

28

पलवल : उटावड़ थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग का रात्रि के समय घर से मुंह में कपड़ा ठूंस कर गाड़ी में अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उटावड़ थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करके उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उनकी बकरी मर गई थी। रात्रि में करीब 1 बजे वह और उसका बेटा बकरी को जमीन में दबाने घर से दूर खेतों में गए थे। जब वे वापस आए तो उन्हें उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली उन्होंने बेटी को इधर-उधर तलाश किया लेकिन जब कहीं सुराग नहीं लगा तो पुलिस में शिकायत करने के लिए जाने लगे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार उनके घर से दूर आकर रुकी जिसमें से उसकी बेटी उतरी और रोती हुई उनकी तरफ भाग कर आई जल्दबाजी में आरोपियों का उसकी बेटी को गाड़ी से उतारते समय एक फोन भी वहीं गिर गया था।

पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी ने बताया कि जब वे घर पर नहीं थे तो रात्रि में साहिद, मुज्जी, राकिम, जुनैद व साहिद कार लेकर आए और आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बाहर खींचा और गाड़ी में डालकर जंगल में ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.