Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

सोशल मीडिया स्टेटस पड़ा भारी! पवन खेड़ा के RSS विरोधी बयान को शेयर करने पर नीमच कांग्रेसी कार्यकर्ता जेल भेजा गया, पुलिस ने लिया एक्शन

23

सिंगोली-नीमच। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रेसवार्ता का स्टेट्स लगाना सिंगोली के एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ न केवल प्रकरण दर्ज किया बल्कि शांत भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया। इस घटनाक्रम की गूंज राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेताओं तक पहुंची तो उन्होंने स्थानीय नेता व संगठन की मदद से कार्यकर्ता की जमानत कराई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विगत दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरएसएस के खिलाफ एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा था- इस संगठन में भेड़ की खाल पहनकर भेड़िए छिपे बैठे हैं। 100 साल मनाया जा रहा है, सिक्का जारी हो रहा, डाक टिकट जारी हो रहा और अंदर कुछ और ही चल रहा है। उनकी प्रेसवार्ता और पोस्ट के इस अंश को सिंगोली में कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन सचिव पंकज तिवारी ने अपने वॉट्सएप ग्रुप न्याय का हक मिलने तक में प्रसारित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.