Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तांबा या पीतल, किस तरह के बर्तन में खाना बनाना है ज्यादा फायदेमंद?

24

हम किस बर्तन में खाना बना रहे हैं इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है. भारतीय घरों में आमतौर पर खाना बनाने के लिए स्टील, लोहे, पीतल, तांबे और एल्युमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है. इन सभी बर्तन में खाना बनाने से उसके स्वाद और पोष्टिकता पर असर पड़ता है. सही बर्तन का चुनाव खाने के खाने के पोषण को और बढ़ा सकता है. आज कल आपने देखा ही होगा की किचन को फैंसी बनाने के लिए कई तरह के बर्तन आ रहे हैं, जो ऐसी धातुओं से बने होते हैं, जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है.

तांबा और पीतल दो ऐसे धातु हैं, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद बताए जाते हैं. पुराने समय में तांबे के बर्तन में खाना पकाया जाता है. हालांकि, आज भी कई लोग तांबे के बर्तन का इस्तेमाल अपने किचन में करते हैं. ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन में खाना पकाने से भोजन में न्यूट्रिशन बेहतर तरह से अब्जॉर्ब होते हैं, जिससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं. वहीं, पीतल भी कई किचन का हिस्सा है और शरीर को फायदे पहुंचाता है. लेकिन दोनों में से किस बर्तन में खाना पकाना ज्यादा फायदेमंद है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं.

तांबे के बर्तन में खाना बनाना क्यों है फायदेमंद?

तांबे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर रखते हैं. इसके अलावा तांबा आयरन की कमी को दूर कर हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन सही रहता है. तांबे के बर्तन में खाना पकाने या खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है. साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है. सबसे खास बात ये कि तांबे के बर्तन में खाना जल्दी पकता है और जलने की संभावना कम रहती है. इसमें खाना बनाने से विटामिन्स और मिनरल्स का मात्रा बनी रहती है. फायदे के साथ ही तांबा खाने का स्वाद भी बढ़ाता है.

पीतल में क्यों बनाएं खाना?

कुछ घरों में पीतल के बर्तन का भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप पीतल के बर्तन में खाना पकाती हैं तो इसमें खाना देर तर गर्म रहता है. पीतल में जिंक की मात्रा होती है. ऐसे में जब आप पीतल के बर्तन में खाना पकाती हैं तो ये बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इतना ही नहीं कहा जाता है कि पीतल के बर्तन में खाना और पकाना दोनों ही अच्छा होता है. इससे पाचन बेहतर रहता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और खाने के न्यूट्रिशन भी बरकरार रहते हैं.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

हालांकि, आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि, पीतल के बर्तन को सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए. उनका कहना है कि पीतल के बर्तन में ग्रेवी और कोई खट्टी सब्जी नहीं पकानी चाहिए. साथ ही इसे खरीदते वक्त ध्यान रखेंगे कि इस पर एक हल्की चांदी की परत होनी चाहिए. ताकि खाने के न्यूट्रिशन बरकरार रह सकें.

तांबा या पीतल, किसमें खाना बनाना है बेहतर?

दोनों ही बर्तन के अपने अलग-अलग फायदे हैं. तांबे की बात करें तो इसमें खाना जल्दी पकता है और स्वादिष्ट बनता है. साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है. वहीं पीतल में भोजन पकाने से खाने के न्यूट्रिशन की मात्रा कम नहीं होती है और ये टिकाऊ भी होते हैं. कीमत की बात करें तो, तांबा पीतल से थोड़ा महंगा आता है. दोनों ही बर्तनों में खट्टी चीजें पकाना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि इसे रिएक्शन हो सकता है. अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें से किसी भी बर्तन को चुन सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.