Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ग्राहकों की मौज, OnePlus 13s पर मिलेगी 7000 रुपए की बंपर छूट!

31

Amazon Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा. सेल के दौरान OnePlus 13s को 7 हजार रुपए सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका मिलेगा. फोन पर 7 हजार रुपए की छूट के अलावा एडिशनल सेविंग के लिए आप फोन के साथ मिल रहे एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं. आप भी अगर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि सेल के दौरान ये फोन आपको किस कीमत में मिलेगा?

OnePlus 13s Amazon: सेल में इतने का मिलेगा फोन

वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन को 54 हजार 999 रुपए की शुरुआती कीमत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया था. सेल शुरू होने से पहले अभी इस फोन को 54 हजार 998 रुपए में बेचा जा रहा है लेकिन सेल में बैंक ऑफर्स का बेनिफिट उठाने के बाद ये फोन आप लोगों को 47 हजार 999 रुपए में मिल जाएगा. इसका मतलब ये है कि वनप्लस 13एस को आप लॉन्च प्राइस से 7 हजार रुपए सस्ते में खरीद पाएंगे.

OnePlus 13s Specifications

  • स्क्रीन: इस स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ 6.32 इंच LTPO एमोलेड डिस्प्ले है जो एचडीआर 10 प्लस, डॉल्बी विजन और एचडीआर विविड सपोर्ट के साथ आती है. ये फोन आप लोगों को 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा.
  • चिपसेट: इस फ्लैगशिप फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलाइट चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
  • बैटरी: 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5850 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 कैमरा सेंसर और 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है.
  • कनेक्टिविटी: इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 6.0, वाई-फाई 7, डुअल-सिम सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

इन स्मार्टफोन्स पर भी छूट

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा, आईफोन 15 और वनप्लस 13एस के अलावा आईकू नियो 10आर 5जी, रियलमी नार्जो 80 लाइट 5जी, वनप्लस नॉर्ड सीई 5 5जी समेत ढेरों मॉडल्स पर बंपर छूट का फायदा मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.