Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

यशस्वी और रोहित की तूफानी पारी नहीं भूल पाएगी वेस्टइंडीज बने कई रिकॉर्ड्स

35

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उनके साथ मिलकर रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के गेंदबादों की धज्जियां उड़ा दी और शतक पूरा किया। जायसवाल विदेश में पहले ही टेस्ट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई ऐसे कीर्तिमान बनाए। जिससे अब वो क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं पहले टेस्ट में क्या रिकॉर्ड्स बने हैं-

विदेशी जमीन पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर

यशस्वी विदेश जमीन पर बतौर ओपनर सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बने हैं। इससे पहले सुधीर नाइक ने इंग्लैंड में साल 1974 में 77 रन बनाए थे। सुनील गावस्कर ने डेब्यू मैच में 65 रन की पारी खेली थी। यशस्वी जायसवाल ने सभी को पछाड़ दिया है।

डेब्यू मैच में तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

यशस्वी घरेलू क्रिकेट में 80.21 की औसत से भारत में टेस्ट डेब्यू करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने हैं। सचिन ने जब टेस्ट डेब्यू किया था। तब उनके घरेलू क्रिकेट में औसत 70.18 का था। सबसे अधिक 88.37 के औसत के साथ घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बाद टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम दर्ज है।

रोहित-यशस्वी ने तोड़ा 21 साल पुराना साझेदारी का रिकॉर्ड

कप्तान रोहित और यशस्वी ने साझेदारी का एक रिकॉर्ड बनाया है। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 229 रनों की साझेदारी हुई। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और संजय बांगर का 2002 का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिफाफ मुंबई में 201 रनों की पार्टनरशिप की थी।

बिना विकेट खोए पारी में बढ़त

भारतीय टीम ने पहली पारी में बिना विकेट खोए बढ़त बना ली है। इस मुकाबले से पहले 1978 के सिडनी टेस्ट में ऐसा हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के 131 रन पर आउट होने के बाद गावस्कर और राजेश चौहान के बीच 97 रन की साझेदारी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.