Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

छत्तीसगढ़ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान! असामाजिक तत्वों ने की ओछी हरकत, इलाके में आक्रोश

45

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अवेली से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बीती रात गांव के मुख्य चौक पर स्थित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर जूतों की माला पहना दी। सुबह जब ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी, तो हर कोई सन्न रह गया। देखते ही देखते यह खबर गांव से बाहर फैली और पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नेता अवेली पहुंचने लगे। प्रतिमा का अपमान देख कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश था। उन्होंने तुरंत प्रतिमा से जूतों की माला हटाई, गंगाजल से उसका शुद्धिकरण किया और नई फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर माहौल गंभीर बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की रात गांव में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे गांव ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम रात करीब दो बजे तक चला। ग्रामीणों का कहना है कि ठीक उसके बाद सुबह करीब चार बजे गांव की बिजली अचानक गुल हो गई। जब बिजली विभाग से जानकारी ली गई तो पता चला कि किसी ने गांव के ट्रांसफॉर्मर से छेड़छाड़ की थी। इससे यह आशंका गहराने लगी है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी जिसे अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दिया गया। इस शर्मनाक घटना ने राजनीति को भी गरमा दिया है।

भाजपा युवामोर्चा के अध्यक्ष आयश सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान विभूति का इस तरह अपमान किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो भाजपा पूरे खैरागढ़ में उग्र आंदोलन करेगी। वहीं कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। खैरागढ़ विधायक के प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल मूर्ति का अपमान नहीं, पूरे लोकतंत्र और राष्ट्र की भावना पर हमला है। उन्होंने भाजपा की आंदोलन की चेतावनी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ क्या आंदोलन करेगी? उन्होंने घोषणा की कि अटल बिहारी वाजपेयी के अपमान का जवाब कांग्रेस देगी और खैरागढ़ में उग्र प्रदर्शन करेगी।घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। इससे न सिर्फ ग्रामीणों बल्कि राजनीतिक दलों में भी नाराजगी है। पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं क्या प्रशासन किसी दबाव में है, या फिर मामले को हल्के में ले रहा है? अवेली गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग आहत हैं और गुस्से में भी। यह सिर्फ एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि अटल जी जैसे राष्ट्रपुरुष की विचारधारा, संघर्ष और सम्मान के साथ की गई एक नीच हरकत है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन आरोपियों तक पहुंच पाएगा या यह मामला भी केवल राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.