Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शर्मनाक हार देखते नीटू शटरां वाले का काउंटिंग सेंटर के बाहर फूटा गुस्सा

8

लुधियाना/जालंधर:  लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। यह गिनती खालसा कॉलेज फॉर वुमेन के ऑडिटोरियम में हो रही है, जहां सबसे पहले डाक मतों की गिनती की जा रही है। वोटों की गिनती कुल 14 राउंड में होगी और अब तक 6 राउंड पूरे हो चुके हैं। बता दें कि 19 जून को हुए उपचुनाव में 51.33% मतदाताओं ने वोट डाला था।

अब तक सामने आए नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे नीटू शटरां वाला नतीजों को देखकर बुरी तरह नाराज़ हो गए हैं। कम वोट मिलने से गुस्से में नीटू शटरां वाला ने काउंटिंग सेंटर के बाहर अपना मोबाइल फोन ही तोड़ दिया।

यही नहीं, जब समर्थकों ने उनके गले में हार पहनाने की कोशिश की, तो उन्होंने वह हार भी तोड़ दिए। जानकारी के मुताबिक, नीटू शटरां वाला को अब तक केवल 40 वोट मिले हैं और वह NOTA से भी पीछे चल रहे हैं। अब तक NOTA को 351 वोट मिल चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.