Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्... ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह बजा फिल्म 'पुकार' का गाना: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ... गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैद... 'आवारापन 2' में चमका नया सितारा: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल ने सादगी से जीता दर्शकों का दिल सीजफायर वार्ता के बीच इजराइली मंत्री का आक्रामक रुख: पूरे गाजा में बस्तियां बसाने की कही बात, निरस्त... कर्नाटक डिस्कॉम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अडानी पावर के 1,005 करोड़ के चालान पर रोक से इनकार

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

27

झाबाल/सराय अमानत खां : थाना सराय अमानत खां के अंतर्गत आते गांव हवेलियां में तीन साल पहले विवाहित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में मृतक लड़की की मां संतो पत्नी मंगल निवासी फिरोजपुर गांव पीरां वाला कुणाल कालोनी ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया कि आपकी लड़की की मौत हो गई है जब वह  पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की संजना जो कि आंगन में मृत पड़ी थी, उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतक लड़की के ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि आपकी लड़की ने फांसी लगा ली है। जबकि लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की ने खुद फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन फांसी पर लटकाया है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की संजना की शादी करीब तीन साल पहले गांव हवेलियां में जुगराज सिंह के साथ हुई थी, जिसके अभी तक कोई संतान नहीं हुई, जिसके चलते उनकी लड़की संजना को उसके ससुराल वालों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में जब लड़की के परिजनों ने थाना सराय अमानत खां की पुलिस को सूचित किया तो थाना सराय अमानत खां की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जब थाना प्रमुख अमरीक सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। लड़की के परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.