Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

बॉस को मिली मिठाई और एंप्लॉय की कंपनी से विदाई, गूगल ने एक साथ पूरी टीम का किया सफाया

48

पिछले 20 सालों से गुगल के वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई अपनी सेवा दे रहे हैं. हाल ही में जब वह अपनी 20वीं वर्क एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे थे तो उन्होंने कहा था कि कंपनी को नई उंचाई पर ले जानी है. उन्होंने कंपनी के साथ अपने कनेक्शन को लेकर भी बात कही थी. अब खबर ये आ रही है कि Google ने लागत कम करने के लिए अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. फ्री प्रेस जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि. संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर कम महंगे कामगारो को काम पर रखकर लागत कम करने के उद्देश्य से हाल ही में नौकरी में कटौती ने इसकी पूरी पायथन टीम को निकाल दिया है.

पूर्व कंर्मचारी ने दी जानकारी

पायथन एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर तैयार करने में किया जाता है. इसका आईटी कंपनी में काफी अहम रोल होता है. सोशल ऐप मास्टोडॉन पर एक यूजर (पूर्व गूगल कर्मचारी) ने पोस्ट में Google Python की पूरी टीम निकाले जाने की जानकारी दी है. उस व्यक्ति ने बताया कि Google में दो दशक का करियर एक झटके में खत्म हो गया. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह पूंजीवाद के नकारात्मक पहलुओं और अमेरिकी सपने से मोहभंग के मानवीय पक्ष को दर्शाता है.

10 लोगों को एक साथ किया बाहर

यूएस की पायथन टीम में 10 से कम सदस्य थे, लेकिन यह Google के पायथन इकोसिस्टम के अधिकांश हिस्सों का मैंनेजमेंट करती थी. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने Google पर पायथन की स्थिरता बनाए रखी. इस बीच बिजनेस इनसाइडर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Google ने अपने रियल एस्टेट और वित्त विभागों से भी कर्मचारियों की कटौती की है. रिपोर्ट के अनुसार, Google के फाइनेंस चीफ, रूथ पोराट ने कर्मचारियों को एक ईमेल में बताया कि रीस्ट्रक्चर में बैंगलोर, मैक्सिको सिटी और डबलिन में विकास का विस्तार शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.