Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

शाहरुख खान के बाद अब आमिर खान बनेंगे ‘डॉन’, ये बड़ा कॉमेडियन डायरेक्ट करेगा फिल्म!

42

आमिर खान के भांजे इमरान खान लगभग एक दशक के बाद कमबैक करने जा रहे हैं. बीच में खबर आई थी कि वो एक वेब सीरीज से वापसी करेंगे. पर अभी आए ताजा अपडेट के मुताबिक इमरान ‘हैप्पी पटेल’ नाम की फिल्म में दिखेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें आमिर भी एक अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे.

पीपिंगमून के मुताबिक ‘हैप्पी पटेल’ को आमिर खान खुद प्रोड्यूस करेंगे. ये एक सटायरिकल स्पाई कॉमेडी फिल्म होगी. इसमें इमरान खान जासूस बनेंगे. पर ये नॉर्मल एक्शन फिल्मों से थोड़ी अलग होगी. कमाल ये है इससे पहले भी इमरान जिस वेब सीरीज में काम करने वाले थे, उसमें भी उनके हिस्से जासूस की ही भूमिका आई थी. इसे अब्बास टायरवाला ने लिखा था. लेकिन वो अब बंद हो चुकी है. अब इमरान के मामा ने उनके कमबैक का बीड़ा उठाया है.

भांजे की फिल्म में आमिर का कैमियो

आमिर खान इस फिल्म में कैमियो भी करेंगे. पहली बार वो किसी फिल्म में इमरान के साथ एक्टिंग करते दिखेंगे. इससे पहले ‘डेल्ही बेली’ में आमिर एक गाने में दिखे थे. ‘हैप्पी पटेल’ में आमिर डॉन के रोल में दिखेंगे. फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अपना हिस्सा अगले एक-दो दिन में शूट कर लेंगे.

शाहरुख खान भी बनेंगे डॉन

कुछ समय पहले शाहरुख खान को लेकर भी ये खबर आई थी कि वो ‘डॉन’ के रोल में दिखेंगे. पर ये फिल्म ‘डॉन’ फ्रेंचाइज की नहीं होगी. बल्कि वो बेटी सुहाना खान की फिल्म किंग में डॉन के रोल में वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके लुक की डिजाइनिंग भी कर दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में उनका जो कैरेक्टर होगा उसकी दाढ़ी होगी और उसके बाल भी लंबे होंगे.

बहरहाल ‘हैप्पी पटेल’ पर लौटते हैं. इस फिल्म में इमरान सीक्रेट एजेंट बनेंगे. फिल्म में उनके अलावा आमिर और साथ ही वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी भी नज़र आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार वीर दास ही फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे. फिल्म लिखी भी उन्होंने ही है. इससे पहले वीर और इमरान ‘डेल्ही बेली’ में बतौर एक्टर साथ काम कर चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.