Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करनाल में सड़क के गड्ढे ने ली 3 लोगों की जान: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, काछवा से बहलोलपुर जा रह... कैथल बच्ची दुष्कर्म-हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषी की फांसी 50 साल की सख्त उम्रकैद में त... यमुनानगर में पराली जलाने पर बड़ी कार्रवाई: 3 महीने बाद किसान पर FIR दर्ज, 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर... मुंबई के पूर्व कपड़ा कारोबारी शिवचरण गुप्ता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, 10 साल बाद बड़े भाई पहुंच... 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी, सांसद संज... करनाल की पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला, 10 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल... पंचकूला सीबीआई अदालत में 645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की सुनवाई: आरोपी रिभव रिषी की जमानत पर 17 अग... हरियाणा में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु ध्वजारोहण की सूची जारी, सीएम नायब सैनी हांसी म... झारखंड जेपीएससी पेपर लीक में बड़ा खुलासा: सरगना अभय तिवारी ने बताई नौकरियों की रेट लिस्ट, JPSC अध्यक... विपक्ष के हंगामे के बीच FCRA संशोधन विधेयक 2026 JPC के पास भेजा गया, जानें 31 सदस्यीय समिति में कौन ...

वूलन स्टोर में लगी भयानक आग, दूर-दूर तक उठी लपटें…. मचा हड़कंप

27

लुधियाना: जिले में आग का तांडव देखने को मिला, जहां दूर-दूर तक आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। मिली जानकारी के अनुसार स्टार सिटी कॉलोनी में दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से वूलन वेस्ट का गोदाम धू-धू कर जल उठा। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घरों से बाहर निकाला गया।

फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और बिजली की तारें जलने से पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूब गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने देर रात तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की रोक के बावजूद गोदाम मालिक खुले प्लॉट में वूलन वेस्ट स्टोर करता था। लोगों ने मांग की है कि ऐसे गोदामों को तुरंत बंद कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.