Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

श्री गुरु रविदास चौक पर जातिसूचक शब्द कहे जाने के विरोध में भड़का गुस्सा, एससी समुदाय और प्रवासियों के धरने से लगा भीषण जाम

2

जालंधर: शहर के प्रमुख श्री गुरु रविदास चौक पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहे जाने के विरोध में गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इस घटना से नाराज अनुसूचित जाति (SC) समुदाय और प्रवासी समाज के लोगों ने मुख्य चौक की सड़क पर धरना लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्य चौराहे पर प्रदर्शनकारियों के बैठ जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया और चारों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शूज फैक्टरी मालिक पर पिस्टल तानने और माफी न मांगने का आरोप, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैंक कॉलोनी स्थित एक शूज फैक्टरी के मालिक वरुण महाजन पर आरोप है कि उन्होंने प्रणव चौधरी को जातिसूचक शब्द कहे और उन पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल तान दी। इस विवाद को सुलझाने के लिए बीते दिन दोनों पक्षों के बीच राजीनामे को लेकर बातचीत रखी गई थी, जहां आरोप लगाया गया कि महाजन ने अपनी गलती पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। इसी रवैये से आक्रोशित होकर आज एससी समुदाय और प्रवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया।

6 दिन पुराने विवाद में समझौते के दौरान बढ़ा तनाव, मौजूद पुलिसकर्मियों को भी जांच के लिए बुलाया गया: एडीसीपी माधवी शर्मा

इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक जानकारी देते हुए एडीसीपी (ADCP) माधवी शर्मा ने बताया कि करीब 6 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके निपटारे के लिए बीते दिन समझौते का समय तय किया गया था। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और हथियार तानने के गंभीर आरोप लगाए गए। एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जातिसूचक शब्द कहे जाने को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ है, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है और पीड़ित परिजनों के बयानों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

थाने में भी गलत व्यवहार करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने और रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द करने का मिला भरोसा

दूसरी ओर, प्रदर्शन में शामिल आयूब खान ने बताया कि शू मार्केट के प्रधान रविंदर चौधरी और उनके बेटे को जातिसूचक शब्द कहे गए थे तथा उस वक्त रिवॉल्वर भी दिखाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस घटना की शिकायत लेकर वे बीते दिन थाने पहुंचे, तो वहां पुलिस की मौजूदगी में ही वरुण महाजन द्वारा दोबारा अभद्र व्यवहार किया गया। आयूब खान के अनुसार, अब पुलिस प्रशासन ने इस मामले में प्राथमिकी (पर्चा) दर्ज करने का आश्वासन दिया है तथा आरोपी की रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने का भी भरोसा दिलाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.