Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, राशन और पेट्रोल परिवहन ठप छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार बैठकों में पेश हो सकता है अनुपूरक बजट छत्तीसगढ़ के धमतरी में छात्रावास अधीक्षकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, 5 सूत्री मांगों को लेकर किय... रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, सीवरेज से मिला शव— दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान

rani mukherjee pregnant! रानी मुखर्जी का प्रेगनेंसी के 5वें महीने में हुआ मिसकैरेज…दूसरी बार मां बनने वाली थीं एक्ट्रेस

47

हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा रानी मुखर्जी ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। बता दें कि बाॅलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा संग 2014 में शादी रचाई थी जिसके बाद साल 2019 में कपल एक बेटी अदीरा के पेरेंट बने थे।

वहीं अब रानी ने अपनी दूसरी बार मां बनने को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनका 5वें महीनें में मिसकैरेज हो गया था। रानी ने बताया कि जब उन्हें नार्वें फिल्म ऑफर हुई थी तब वह अपनी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया कि वर्ष 2020 में उनका मिसकैरेज हो गया था। उस वक्त वह पांच माह की गर्भवती थीं। रानी ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दुख भरे दौर का सामना किया।

रानी ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था। लेकिन, गर्भवस्था के महीने के बाद उनका गर्भपात हो गया। रानी ने बताया कि इस दुखद घटना के करीब 10 दिन बाद उन्हें मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए निखिल आडवाणी की तरफ से कॉल आया। हालांकि, उन्हें और निर्देशक आशिमा छिब्बर दोनों को ही एक्ट्रेस के मिसिकैरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

रानी ने बताया कि उन्होंने फौरन फिल्म के लिए हां कह दिया। एक्ट्रेस ने यह भी साफ करते हुए बताया कि फिल्म के लिए हां  इसलिए नहीं की, क्योंकि उन्होंने तभी अपना बच्चा खोया था, बल्कि इसलिए कहां की क्योंकि कुछ फिल्में आपके पास ऐसे वक्त में आती हैं, जब आप खुद भी कुछ उसी तरह के इमोशंस से गुजर रहे हों।

रानी मुखर्जी ने जिक्र किया कि जब उन्होंने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें यह विश्वास ही नहीं हुआ कि नॉर्वे जैसे देश में, एक भारतीय परिवार को इतना कुछ सहना पड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.