Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सहारनपुर सर्किट हाउस में यूपी पुलिस की बड़ी चूक, सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्द... हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी सीपी नौटियाल को उन्हीं के ड्राइवर ने मारी गोली, पुलिस ने आरोप... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभा... अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ...

Jalandhar में काला कच्छा गिरोह का आतंक, दहशत में इलाके लोग

39

जालंधर : ढिलवां गांव में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू के आफिस के बिल्कुल नजदीक रहते इंडियन एयर फोर्स के रिटा. अधिकारी पवन शर्मा के घर में घुसे काला कच्छा गिरोह ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया। काला कच्छा गिरोह के सदस्यों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए पवन शर्मा व उनकी पत्नी अंजू शर्मा को एक कमरे में बंद कर दिया गया।

पवन शर्मा की दिल्ली में रहती बेटी विजेता ने इस सबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उनके मम्मी-पापा बंद कमरे से शोर न मचाते तो काला कच्छा गिरोह के 7 सदस्य जिनके पास रॉडें, लाठियां तथा अन्य हथियार थे और उन्होंने फेस पर काला पेंट किया हुआ था और सभी ने काले कच्छे और काली बनानें पहने हुई थीं, उनके मम्मी-पापा को भी जानी नुक्सान पहुंचा सकते थे। उनके पापा ने पड़ोस में रहते अपनी किसी जान-पहचान वाले को फोन किया, जिसके बाद लोग उनके घर आ गए और उन्हें दरबाजा खोलकर कमरे से बाहर निकाला। तब तक काला कच्छा गिरोह के सदस्य फरार हो चुके थे।

विजेता ने कहा कि उनके घर में एक जर्मन शैफर्ड कुत्ता भी रखा हुआ है। वारदात के समय वह भी सोया रहा, जिससे साफ पता चलता है कि काला कच्छा गिरोह के सदस्यों ने उसे भी शायद कुछ सुंघा दिया हो सकता है। पवन शर्मा की बेटी ने कहा कि दीवार फांदकर उनके घर लूट की नीयत से दाखिल हुए लुटेरों में से पहले एक ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसके बाद उसने अपने 6 साथियों को अंदर लाने के लिए ड्राइंग रूम का दरवाजा खोल दिया। उन्हें देखकर उनके मम्मी-पापा पूरी तरह से सहम गए थे।

पीड़िता ने बताया कि फरार हुए लुटेरों ने घर में पड़ा सारा सामान बिखेर दिया लेकिन वह कुछ लेकर जाने में सफल नहीं हो सके। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। पवन शर्मा व उनकी पत्नी अंजू शर्मा ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.