Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब...

मैनेजर बॉयफ्रेंड, HR बीवी और मौत वाला हनीमून… लव अफेयर में मारा गया बेचारा पति, राजा रघुवंशी केस में खुला एक और पन्ना

39

शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई. वो भी 2186 किलोमीटर दूर ले जाकर. राजा गया तो हनीमून के लिए था. लेकिन ये हनीमून उसके लिए मौत वाला हनीमून बन गया. 17 दिन पहले राजा और उसकी बीवी सोनम शिलॉन्ग के जंगलों से गायब हो गए थे. 2 जून को राजा की लाश मिली. अब इस केस को इंदौर और मेघालय पुलिस ने काफी हद तक सुलझा लिया है. पुलिस की मानें तो राजा की हत्या उसकी बीवी सोनम ने ही करवाई है. सोनम फिलहाल पुलिस गिरफ्त में हैं. वहीं, सोनम का बॉयफ्रेंड और दो सुपारी किलर्स को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है.

राजा रघुवंशी की हत्या में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विक्की ठाकुर, आनंद और राज कुशवाह शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि राज कुशवाह ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था, जो लगातार सोनम रघुवंशी के संपर्क में बना हुआ था. वो सोनम का बॉयफ्रेंड है. पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर उसे ट्रेस कर पकड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, राजा पर सबसे पहले हमला आनंद ने किया था. उसके बाद वारदात को अंजाम देने में बाकी दोनों आरोपी शामिल हुए. इस मामले में गाजीपुर पुलिस को इंदौर क्राइम ब्रांच ने जरूरी इनपुट मुहैया कराए, जिसके बाद सोनम रघुवंशी ने नंदगंज थाने में सरेंडर किया.

सोनम ने वापसी की टिकट बुक नहीं की थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेघालय जाने की टिकट सोनम ने खुद बुक की थी, लेकिन वापसी की कोई टिकट नहीं करवाई गई थी. इससे शक गहराता है कि राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने की साजिश पहले से रची जा चुकी थी.

इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं दो आरोपी

राज कुशवाह और विक्की ठाकुर इस समय इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. जबकि तीसरा आरोपी आनंद को शिलांग पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर से हिरासत में लिया है और अपने साथ मेघालय ले गई है. तीनों आरोपियों की भूमिका और आपसी साजिश की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस लगातार कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद ले रही है. पुलिस के अनुसार, अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि साजिश में और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है.

सोनम रघुवंशी के प्रेमी का नाम आया सामने

बताया जा रहा है कि सोनम का अपनी ही फैक्ट्री के एक कर्मचारी राज कुशवाहा से प्रेम-प्रसंग था. यह फैक्ट्री सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की है, जहां वह एचआर के पद पर कार्यरत थी. राज कुशवाहा उसी माइका फैक्ट्री में बतौर मैनेजर काम करता था. सोनम के साथ उसके करीबी रिश्ते थे. सोनम के पिता का कहना है कि घटना से महज दो दिन पहले तक राज फैक्ट्री में नियमित रूप से काम कर रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.