Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105...

गैंगरेप कर युवती के तीन टुकड़े, फिर बोरे में भरकर फेंक दी लाश, दरिंदों की करतूत जानकर कांप उठेगी रूह

49

गुना: देश में कड़े कानून होने के बाद भी रेप और हत्या के मामलों में कमी नहीं आ रही है। आए दिन देश की बेटियां हवस के पुजारियों का शिकार बन रहीं हैं। हैवानों की दरिंदगी की हद तब और पार हो जाती है जब रेप करने के बाद पीड़िता की हत्या कर देते हैं। रेप के पीड़िता की हत्या का ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के गुना से सामने आया है, जहां दरिंदों ने एक युवती का रेप कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए और बोरे में बंद करके फेंक दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने दो आरोपी गदीश प्रजापति और ओमप्रकाश मीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 मिली जानकारी के अनुसार मामला चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज का है, जहां बीते दिनों रिहायशी इलाके में तीन टुकड़ों में कटी हुई महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लोगों को लाश की जानकारी तब हुई जब बदबू आने लगी थी। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो होश फाख्ता हो गए।

बताया गया कि बोरे में बंद महिला की लाश के अलग-अलग तीन टुकड़े थे। बोरे में कटा हुआ सर, और बाकी हिस्से भी मिले हैं। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.