Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिख गया खान सर की बेगम का चेहरा! वायरल हुआ ये वीडियो; क्या है सच्चाई?

21

देश के सबसे लोकप्रिय टीचर खान सर (Khan Sir) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है. जिसके बाद 2 जून को खान सर ने पटना में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी, जहां उन्होंने अपनी बेगम ए.एस. खान को उपस्थित लोगों से मिलवाया. लेकिन पूरे समय उनकी बेगम घूंघट में रहीं, जिसके बाद अब लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर खान सर की वाइफ दिखती कैसी हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि इसमें खान सर की बेगम घूंघट उठाते हुए (Khan Sir Wife Face) नजर आ रही हैं.

खान सर ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में बेगम को घूंघट में रखकर उनकी गोपनीयता बनाए रखी, लेकिन कुछ कैमरों ने उनकी झलकियां कैद कर लीं. हालांकि, अधिकांश तस्वीरों और वीडियोज में पत्नी का चेहरा स्पष्ट नहीं है. इस बीच, एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कथित तौर पर खान सर की वाइफ को एक जगह खुद घूंघट उठाते हुए दिखाया गया है.

यह वीडियो देखने के बाद कई नेटिजन्स ने जहां खान सर की बेगम की खूबसूरती की तारीफों में जमकर कसीदे पढ़े, तो कई यूजर्स ने उन्हें ‘कोहिनूर’ तक कह दिया. लेकिन जिसे नेटिजन्स असली वीडियो समझ रहे हैं, वह दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई से बना वीडियो क्लिप है. घूंघट उठाने वाले दृश्य को कुछ इस तरह से एडिट किया गया है, पहली नजर में लोग इसे सच मानकर धोखा खा रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो, खान सर की बेगम ने हटाया घूंघट?

यह पहली घटना नहीं है, जब किसी चर्चित हस्ती की तस्वीर और वीडियो के साथ इस तरह की छेड़छाड़ की गई है. इससे पहले विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब के भी एआई से बने फेक वीडियो वायरल हो चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.