Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उमरिया में जंगल में मिली युवक और युवती की लाश, फैली सनसनी..

22

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलहरा के जंगल में एक युवक और एक युवती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती की हत्या करने के बाद जंगल में लाश को फेंका गया है, एफएसल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। युवक और युवती दो दिनों से लापता थे।

किसी ने हत्या कर दोनों की लाश जंगल में फेंक दी है। अंधी हत्या अब पुलिस के लिए एक चुनौती साबित होगी। दुलहरा के जंगल में हुई युवक और युवती की हत्या कर लाश को घसीटने के भी निशान मिले हैं। मृतकों की पहचान मनीष सोनी उम्र 20 वर्ष मृत युवती मनोरमा बारी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

एडिशनल एसपी उमरिया का मानना है कि यह अंधी हत्या है। पुलिस का मानना है कि इस अंधी हत्या का खुलासा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा और अपराधी जल्द जेल में होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.