Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

भावसा बांध के पेड़ पर फंसे पांच में से तीन वानर सुरक्षित बाहर निकाले गए

44

बुरहानपुर। भावसा बांध के डूब क्षेत्र स्थित इमली के पेड़ पर बीते साढ़े चार माह से जिंदगी की जंग लड़ रहे पांच वानरों को बाहर निकालने में वन अमले को आधी सफलता मिल गई है। बुधवार को तीन वानर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।

इसके लिए वन विभाग ने मोटी लकड़ी और रस्सी का पानी में तैरने वाला सीढ़ीनुमा पुल बनाया था। इसे पेड़ के पास से बांध के किनारे तक पहुंचाया गया है। साथ ही पेड़ के नीचे चार बड़े ट्यूब पर लकड़ी रखकर मचान भी बनाया गया ताकि वानर पेड़ से नीचे उतर सकें। शेष दो वानरों को बाहर निकालने के लिए गुरुवार सुबह से वन अमला फिर अभियान चलाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर वन क्षेत्र से लगे बांध के अंतिम छोर में वानरों के पेड़ पर फंसे होने और अब तक पचास वानरों की दर्दनाक मृत्यु होने का मुद्दा नईदुनिया ने प्रमुखता से उठाकर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया था। इसके बाद वन विभाग के अफसरों ने शेष वानरों का जीवन बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

नईदुनिया ने फिर झूठ उजागर किया

ज्ञात हो कि बुधवार दोपहर उप वन मंडलाधिकारी अजय सागर ने एक वीडियो जारी कर सभी वानरों के बाहर आ जाने का दावा किया था, लेकिन नईदुनिया ने जब इसकी पड़ताल कराई तो आधी सच्चाई मिली। इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने देर शाम दो वनकर्मियों को पुष्टि करने मौके पर भेजा था। वानरों के शेष बचे होने की पुष्टि होने पर उन्होंने पुल को यथास्थिति में रखने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.