Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

हर-हर महादेव बोलते हुए क्यों ऊपर उठाया जाता है हाथ, पढ़ें

43

इंदौर। देवों के देव महादेव के नाम से भगवान शिव को जाना जाता है। उनके स्वभाव के अनुरूप कई नाम हैं, जिनमें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, गंगाधर सबसे अधिक प्रचलित हैं। महादेव के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत सौम्य हैं और उतने ही ज्यादा रुद्र हैं। भगवान शिव इकलौते ऐसे है जिन्हें हर कोई प्रेम करता है। उनको देवता भी पसंद करते हैं तो असुरों में भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

असुरों ने कई बार कठिन तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया और वरदान प्राप्त किया। फिर भी कई बार आपके मन यह सवाल जरूर आता होगा कि हर-हर महादेव कहते समय हाथ ऊपर क्यों उठाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि हर हर महादेव बोलने के दौरान हाथ ऊपर क्यों उठाया जाता है।

स्वयं को समर्पित करना

आप देखते हैं कि पूजा के दौरान जैसे ही हर-हर महादेव की पुकार होती है, वैसे ही सभी सभी लोग अपने हाथों को उठाकर हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हैं। ऐसा करते समय भक्त अपने आपको भगवान को समर्पित कर देता है। भक्त चाहते हैं कि भगवान जीवन की परेशानियों को हर कर उन्हें मोक्ष का वरदान दें।

सभी संकटों से मिलती है मुक्ति

हर-हर महादेव के जयकारे के समय हाथ ऊपर उठाने से भक्त आत्मकेंद्रित और उसके जीवन में एक बैलेंस बनता है। ऐसा भक्त कभी परेशान नहीं होता है। वह हमें शांति देता है। हमारी इंद्रियों पर हमारे काबू में होती हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.