Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बाल, त्वचा और नाखूनों की खूबसूरती के लिए जरूरी है संतुलित पोषण, जानें डाइट का महत्व खनऊ में तकरोही चौकी इंचार्ज SI आनंद मिश्रा 4 दिन से लापता: पुलिस महकमे में हड़कंप, वाराणसी में मिली ... वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप': चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह धौलपुर के दमोह झरने में आया पानी का तेज सैलाब: पिकनिक मनाने गए 100 युवक फंसे, SDRF ने रातभर चलाया रे... दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में सनसनी: भारतीय नौसेना के नाविक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के मिले शव; जां... जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन FIR मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: पुलिस जांच में दखल रोकने के लिए याचिका, CJP... मुरैना में बड़ा हादसा टला: उफनती चंबल में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर हुआ बंद, 10 किमी दूर भिंड तक ब... पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया...

शहडोल सड़क हादसे के मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, शादी समारोह से लौट रहे थे बाराती

25

शहडोल: शहडोल में देवलौंद सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सोमवार की शाम देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई थी जिसमें पिकअप के नीचे दबने से चार बारातियों की मौत हो गई थी। पांचवें बाराती की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायल का इलाज रीवा स्थित संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 58 वर्षीय मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं चार मृतकों में राजभान बैगा प्रेमलाल बैगा, शिवपूजन बैगा, गोरेलाल बैगा के नाम सामने आए हैं।

अनियंत्रित पिकअप पलटने से चार की मौत के साथ कई गंभीर घायल हुए थे। शहडोल के पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव, कलेक्टर केदार सिंह और स्थानीय विधायक शरद कोल भी अस्पताल पहुंचे। बता दें कि सीधी जिले के मझौली से बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह समारोह के बाद पिकअप सवार बाराती वापस मझौली लौट रहे थे। देवलौंद थाना के करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से पिकअप की टक्कर हुई थी जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.