Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना आगर में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगे

0 116

आगर मालवा, 14 अगस्त 2026/ आगर मालवा जिले में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा उमंग और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय आगर के परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। जहां प्रात: 9 बजे कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेगें। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें तक ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेगें। इस मौके पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया जावेगा। जिसका भोपाल से एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण जिला स्तरीय समारोह में किया जावेगा। परेड में पुलिस बल पुरुष, जिला महिला पुलिस बल की प्लाटून, शौर्य दल एनसीसी, स्काउट गाईड दल की प्लाटून एवं जिला पुलिस के बैण्ड की टुकडी भी शामिल होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न् विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व्दाीरा रंगारंग देशभक्ति‍पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जावेगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, खिलाडियों प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जावेगा। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों और शहीदों के परिजनों को भी शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.