Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

सोने-चांदी के जेवरातों की शौकीन हैं माया सिंह, ग्वालियर पूर्व से भरा नामांकन, 5 साल में 3 गुना बढ़ी संपत्ति

47

ग्वालियर। ग्वालियर की सबसे बड़ी विधानसभा से ग्वालियर पूर्व से भाजपा की प्रत्याशी माया सिंह करोड़ पति होने के साथ-साथ सोने-चांदी के जेवरातों की भी शौकीन हैं। उनके पास 50 तोला सोना है। 2013 में जब वे विधानसभा चुनाव लड़ीं थीं तब उनके पास अचल संपत्ति एक करोड़ दो लाख रूपए थी और अब यह तीन गुना हो गई है। माया सिंह ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

एमए पास माया सिंह की अचल संपत्ति पिछले दस सालों में घटी है, उनके पास पहले चार करोड़ 26 लाख की अचल संपत्ति थी जो इस बार दो करोड़ 67 लाख की हो गई है। माया सिंह के पति ध्यानेंद्र सिंह भी करोड़पति हैं। माया सिंह के पास जमीन-प्लाट के साथ वाहन भी हैं।

3 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन यानि बुधवार 25 अक्टूबर को ग्वालियर जिले में 3 उम्मीदवारों द्वारा अपनी नामजदगी के पर्चे भरे गए। अभी तक जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। निर्वाचन की सूचना जारी होने के बाद पहले दिन एक व दूसरे दिन दो उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण में तारागंज समाधिया कॉलोनी गेट लश्कर निवासी आनंद सिंह कुशवाह (रामायणी) ने नामांकन दाखिल किया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15-ग्वालियर में दुर्गा विहार कालोनी रामपुरी मोहल्ला शब्दप्रताप आश्रम निवासी जितेन्द्र त्रिपाठी ने नामांकन प्रस्तुत किया। विधानसभा क्षेत्र 17-ग्वालियर दक्षिण, 18-भितरवार व 19 डबरा (अजा) में कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। अब नामांकन के लिये केवल तीन दिन शेष बचे हैं। 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

भाजपा प्रत्याशी माया सिंह: कितनी संपत्ति 2023: चुनाव में शपथ पत्र

  • हाथ में नकदी- एक लाख 10 हजार रूपए
  • इनकम टैक्स रिटर्न- 25 लाख, 89 लाख
  • सोना और चांदी– 50 तोला सोना और पांच किलो चांदी
  • शैक्षणिक योग्यता- एमए डिग्री
  • लाइसेंसी हथियार- नहीं
  • चल संपत्ति कुल- तीन करोड़ 15 लाख रूपए,
  • अचल संपत्ति कुल- दो करोड़ 67 लाख रूपए

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.