Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कमल नाथ को दशानन के रूप में दर्शाया, भड़के कांग्रेसी, भाजपा के मीडिया प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज

40

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को इंटरनेट मीडिया पर दशानन के रूप में दर्शाया तो कांग्रेसी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल पर भड़क गए। उनके विरुद्ध बुधवार को क्राइम ब्रांच में कमल नाथ के अपमान, धार्मिक उन्माद फैलाने एवं आइटी एक्ट के दुरुपयोग के आरोप में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

घोटालों के रावण का दहन

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स के हैंडल पर लिखा कि घोटालों के रावण का दहन इस दशहरे पर करेंगे सनातनी! इसमें कमल नाथ का दस सिर वाला फोटो लगाकर उस पर टिप्पणियां कीं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले की ओर से की गई शिकायत में कहा गया कि आशीष ने 24 अक्टूबर को शाम 6.21 बजे यह ट्वीट किया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि क्राइम ब्रांच ने शिकायत को जांच में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.