Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

आगर जिले के गंगापुर में जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों से 143 आवेदन प्राप्त

0 8
आगर जिले के गंगापुर में जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों से 143 आवेदन प्राप्त
विधायक  गहलोत द्वारा वॉश ऑन व्हील के तहत स्वच्छता किट वितरित स्वच्छता मित्र को सम्मानित किया गया
आगर-मालवा,   प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश व्यापी जनविश्वास अभियान आयोजित किया जा रहा है इस अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले में कलस्टर स्तर पर प्रति शुक्रवार को जन विश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे है।
इसी क्रम में शुक्रवार, 14 अगस्त को बड़ोद विकासखण्ड के कलस्टर पंचायत गंगापुर में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया।
विधायक  माधवसिंह ‘मधु’ गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई-भैरु सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, एसपी  दिलीप कुमार सोनी, जनपद अध्‍यक्ष प्रतिनिधि  श्यामसिंह परिहार, उपाध्यक्ष  राधे ठाकुर, जिला अध्यक्ष  ओम मालवीय, सरपंच श्रीमती प्रकाश बाई अन्य जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में आयोजित इस बृहद शिविर में विभिन्न विभागों के संबंधित कुल 143 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश आवेदनो का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निराकरण कर संबधित आवेदको को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विधायक मधु गहलोत एवं अतिथियों ने समग्र स्वच्छता मिशन वॉश ऑन व्हील के तहत स्वच्छता मित्र अजय चौहान को स्वच्छता किट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
 शिविर में लाडली लक्ष्मी योजना के तहत दो एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किया
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक  माधव सिंह मधु गहलोत ने कहा कि शासन स्तर पर आगर मे मेडीकल कॉलेज खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें सफलता भी शीघ्र मिलने की उम्मीद हैं।
उन्होंने कहा कि गंगापुर बिजानगरी तनोडिया एवं कानड़ में 25 बिस्तरीय अस्पताल खोलने के लिए भी मुख्यमंत्री जी को प्रस्ताव दिया गया है वे जल्द ही क्षेत्र की अन्य मांगो के संबंध में भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा करेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में 450 ग्रामों में सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए टीन शेड का निर्माण करवाया हैं। उन्होंने आगर जिले को मन्दसौर-भोपाल फोरलेन निर्माण से होने वाले लाभ आदि की भी जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए जन विश्वास शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि  श्याम सिंह परिहार, उपाध्यक्ष  राधे ठाकुर ने भी शिविर को संबोधित किया।
ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र भी भेंट किया ।
प्रारंभ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया इसके बाद जनपद सीईओ श्री सिसोदिया, तहसीलदार  रामकृष्ण  अहिरवार, सुजान सिंह पटेल, सरपंच श्रीमती प्रकाश बाई,  चंद्र सिंह आर्य एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का पुष्प हारो से स्वागत किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी और उनका लाभ लेने की प्रक्रिया बताई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, थाना प्रभारी श्री नागेश यादव तथा श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री भेरूसिंह चौहान, श्री श्याम सिंह परिहार, श्री राधे ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि त्रिस्तरीय पंचायत के पदाधिकारी गण सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा पत्रकार गण, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.