Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्...

प्रताप बाजवा को लेकर Live हुए CM Mann, उठाए बड़े सवाल

11

प्रताप सिंह बाजवा एक बार फिर अपने बयान के कारण बुरे फंस गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मामले में पुलिस को सख्त आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लाइव आकर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने बयान दिया है कि पंजाब में 50 बम पहुंच गए हैं। इनमें से 18 बम फट गए तथा 32 बम अभी और फटने वाले हैं। सी.एम. मान ने प्रताप बाजवा से पूछा कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली। उन्होंने पूछा कि क्या प्रताप सिंह बाजवा का पाकिस्तान से सीधा संबंध है। क्या बम भेजने वाली एजेंसी उन्हें फोन करके सारी जानकारी देती है? उन्होंने कहा कि न तो पंजाब की खुफिया एजेंसियों के पास यह जानकारी है और न ही देश की खुफिया एजेंसियों ने हमारे साथ ऐसी कोई जानकारी सांझा की है।

सी.एम. मान ने कहा कि प्रताप बाजवा का यह कर्तव्य है कि वह इस बारे में जानकारी हमसे सांझा करें। उन्होंने बाजवा से पूछा, “क्या आप बम फटने का इंतजार कर रहे हैं कि पहले लोग मरेंगे, फिर में अपनी राजनीति चमकाऊंगा?” उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को प्रताप बाजवा से मिलकर बमों के बारे में पूछने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाजवा ने यह बात सिर्फ आतंक फैलाने के लिए कही है तो यह बहुत गंभीर अपराध है। यदि ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बाजवा से सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से भी आगे आकर इस बारे में स्पष्टीकरण देने की अपील की है। क्या कांग्रेस राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिली हुई है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं और प्रताप सिंह बाजवा को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.