Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

18

पटियाला के नजदीकी गांव गंडा खेड़ी में एक शादीशुदा महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हरियाणा के शाहाबाद निवासी रमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। जब रमनप्रीत कौर के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को हत्या की सूचना दी।

मृतका के भाई सिमरन सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का गला काटकर हत्या की गई है। सिमरन सिंह ने बताया कि उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर कहा गया था कि रमनप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद ससुराल वालों ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब मायके पक्ष थाने पहुंचा तो उन्हें पता चला कि रमनप्रीत कौर की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

गंडा खेड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.