Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ... Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ में 44 लाख की लागत से बन रही नाली बनी जी का जंजाल, दो महीने से अधूरा प... Sukhdev Bhagat Raipur Visit: बीजेपी सरकार के वादों और कार्यशैली पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार, 2028 चुन... Dhamtari News: रुद्री रोड स्थित लॉज के कमरे में मिली कवर्धा की युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड के मै... Jharkhand Politics: जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर भड़कीं सीता सोरेन और कांग्रेस नेता अजय कुमार, अमान... Lower Bazar Police Station Ranchi: एचबी रोड पर चेन स्नैचिंग की घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल, आरोपियों... Dhanbad News: धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची... Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी...

Delhi Crime: ‘पापा मुझे बचा लो…’, बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत

26

दिल्ली के नंद नगरी इलाके से दिल दहला देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक पिता अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंचा था. उसके बेटे को कुछ लोग पीट रहे थे. बेटे ने ही घबराकर पिता को फोन करके बुलाया था. जैसे ही पिता बीच बचाव करने आए, हमलावरों ने उन्ही को गोली मार दी. इससे पिता की मौत हो गई. बेटे की आंखों के सामने पिता ने दम तोड़ा.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोर से मारपीट के बाद उसे बचाने पहुंचे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन पढ़ने वाला दसवीं कक्षा का छात्र तहजीम मंगलवार शाम को पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था. ए-2 ब्लॉक स्थित बड़े स्कूल के पास उसने देखा कि कुछ लड़के उसके तीन दोस्तों की पिटाई कर रहे हैं. तहजीम को देखते ही आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी.

घबराए किशोर ने तुरंत अपने पिता मोहम्मद उमरदीन (35) को फोन कर मौके पर बुला लिया. बोला- पापा मुझे बचा लो. यह सुनते ही उमरदीन अपनी पत्नी राबिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और पहले हवा में कई राउंड फायर किए, फिर उमरदीन के सीने में गोली मार दी. गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े. आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया शव

घायल उमरदीन को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है.

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. किशोर और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं. परिवार में मातम पसरा है. मृतक अपने पिता अब्दुल रशीद, पत्नी राबिया, चार बेटियों और एक बेटे तहजीम के साथ नंद नगरी में रहता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.