Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

‘मुझे पति संग नहीं रहना’… प्रेमी से मिलने पहुंची, साथ में खा लिया जहर;दोनों की मौत

54

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक प्रेमी युगल की मौत का मामला सामने आया है. यहां प्रेम में असफल होने पर मायके पहुंची शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया, जिसे देखकर प्रेमी ने भी जहर खा लिया. जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई. परिजन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पहुंचे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐर का है. यहां की रहने वाली 22 वर्षीय मोहिनी द्विवेदी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार द्विवेदी का उसी गांव के 22 वर्षीय राहुल पुत्र नवीन लोधी के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान मोहिनी की शादी डेढ़ वर्ष पहले उरई शहर के पटेल नगर के रहने वाले अवनीश चतुर्वेदी से हो गई. राहुल से उसका मिलना जुलना कम हो गया. लेकिन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला रहा था. कुछ दिन पहले मोहिनी अपने मायके ग्राम ऐर आई हुई थी.

मायके आने के बाद मोहिनी शुक्रवार देर रात पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी राहुल से मिलने उसके घर छत के रास्ते पहुंच गई, जहां दोनों में मिलने को लेकर विवाद हो गया. जिससे आवेश में मोहिनी ने जहर खा लिया और मोहिनी जहर अपने साथ लेकर प्रेमी के घर पहुंची थी. जहर खाने के बाद गुस्से में अपने घर चली गई.

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

जिसके बाद राहुल ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके बाद शनिवार सुबह दोनों की हालत बिगड़ने लगी, जिसे देखकर दोनों के घर के लोगों ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान मोहिनी ने दम तोड़ दिया, जबकि राहुल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद उसे हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया, जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वही जैसे ही गांव में यह खबर फैली तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी. वहीं जानकारी मिलते ही डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. साथ ही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

युवक-युवती की इलाज के दौरान मौत

इस घटना के बारे में उरई की डिप्टी एसपी अर्चना सिंह ने कहा कि युवक-युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुक्रवार की रात में दोनों मिले और उनके बीच विवाद हुआ तो जहर खा लिया. शनिवार सुबह तीन से चार बजे राहुल और मोहिनी की हालत बिगड़ी, जिसके बाद मेडिकल कालेज उरई ले गए. जहां मोहिनी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक को कानपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.