Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्किन चमकाने के साथ ही सेहत के लिए इतना फायदेमंद है बादाम का तेल

34

बादाम के तेल का उपयोग दादी-नानी के नुस्खों में सालों से किया जाता रहा है. भीगे हुए बादाम का सेवन रोजाना करने से तो शरीर को कई फायदे मिलते ही हैं, इसके तेल का इस्तेमाल करके भी कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है. बादाम के तेल का यूज ज्यादातर लोग सिर्फ स्किन के लिए ही करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये सेहत को कितने फायदे पहुंचा सकता है.

बादाम का तेल त्वचा के साथ ही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद पोषक तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत दिला सकते हैं, बस इसका उपयोग करने का तरीका पता होना चाहिए. तो चलिए जानते हैं.

कब्ज में मिलता है फायदा

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती हो, उनके लिए बादाम तेल का सेवन काफी फायदेमंद रहता है. इसके लिए एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच बादाम का तेल मिलाकर पी सकते हैं. इससे आपको सुबह मल त्याग करते वक्त परेशानी नहीं होती है.

हड्डियों को बनाए मजबूत

बड़ों के साथ ही बच्चों को दूध में थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाकर दिया जा सकता है. इससे बच्चों की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं. इसके साथ ही बालों और त्वचा को भी फायदा मिलता है.

इम्यूनिटी होगी मजबूत

बादाम का तेल इम्यूनिटी बूस्ट करता है और वायरल संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार आदि से बचने में हेल्प मिलती है. बादाम का तेल दिल के साथ ही दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. ये मेमोरी पावर में सुधार कर सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.