Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

पुणे पोर्शे हादसा: 2 कार-4 शहर, नया सिम; पुलिस को पीछे-पीछे घुमाता रहा बिल्डर बाप

68

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को पोर्शे कार से नशे में धुत एक नाबालिग ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. आरोपी एक बड़े बिल्डर का बेटा है. उसके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी नहीं था. पुलिस ने आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाल ने तमाम कोशिशें कीं. वह अपना लोकेशन बार-बार बदलता रहा. लेकिन मंगलवार सुबह छत्रपति संभाजीनगर से विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही विशाल को एहसास हुआ कि बेटे की वजह से उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा, तो वह पुणे स्थित अपने फार्महाउस चला गया. फिर वहां से कोल्हापुर गया. विशाल यहां अपने एक दोस्त से मिला. फिर विशाल ने अपनी कार से एक ड्राइवर को मुंबई भेजा, ऐसा इसलिए, क्योंकि पुलिस को ये लगे कि वह कोल्हापुर गया तो था, लेकिन वहां से वह मुंबई गया.

घरवालों से भी बोला झूठ

कोल्हापुर से विशाल अपने दोस्त की कार में छत्रपति संभाजीनगर गया. विशाल ने पुलिस से बचने के लिए परिवार के सदस्यों को भी गलत जानकारी दी. उसने परिवार को भी मुंबई जाने की ही बात बताई थी.

विशाल अग्रवाल ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था. उसने एक नया सिम भी लिया था. लेकिन पुलिस को विशाल के दोस्त की कार में लगे जीपीएस से उसके मूवमेंट का पता चला. पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए. विशाल ने घरवालों को जो मैसेज किया था, उस मोबाइल नंबर का लोकेशन पता करने पर पता चला कि वह संभाजीनगर के एक छोटे लॉज में छिपा हुआ है. यहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पार्टी पर 48000 रुपये किए खर्च

कार चला रहे आरोपी ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित होने पर दोस्तों को रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी. पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के मुताबिक, शराब और खाने पर 48 हजार रुपये खर्च किए गए थे. पुलिस ने नाबालिग को शराब परोसने के आरोप में रेस्टोरेंट मालिक नमन प्रल्हाद भूतड़ा, सचिन अशोक काटकर, होटल ब्लैक के मैनेजर संदीप रमेश सांगले, बार काउंटर मैनेजर जयेश सतीश बोनकर और पिता विशाल अग्रवाल को अरेस्ट किया है.

पुणे के कल्याणीनगर में शनिवार की रात यह हादसा हुआ. पोर्शे कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी. हादसे में बाइक सवार दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी. मध्य प्रदेश के जबलपुर के साफ्टवेयर इंजीनियर अश्विनी कोष्टा और उसके दोस्त अनीश अवधिया की हादसे में मौत हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.