Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर

75

कानपुर में एक 12वीं के छात्र से पैसों की वसूली के लिए हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्र ऑनलाइन गेम में 20,000 रुपये हार गया था, जिसके बाद ब्याज समेत 50,000 रुपये की वसूली करने के लिए बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद किया इसके बाद उसके कपड़े उतार कर पीटा, आग से जलाया और भी कई तरह की यातनाएं उसे दीं.

आरोपियों ने नाबालिग को पीटने और जलाने के बाद उसके गुप्तांग पर पत्थर बांधकर नचवाया भी. पूरी घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद काका देव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने सभी 6 आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी छात्र NEET की कोचिंग कर रहे हैं. दो आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गई थी जिसके बाद बाकी आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया गया है.

पूरे मामले में डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि एविएटर एक ऑनलाइन गेम है, जिस पर नाबालिग पीड़ित 20,000 रुपये हार गया था. आरोपियों ने छात्र के पैसों पर ब्याज लगाया और उससे 50,000 रुपये की वसूली निकाल दी. वसूली के लिए उसे कमरे में बुलाया गया और उसे पड़कर तरह-तरह की यातनाएं दी गईं. पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है.

वीडियो में दिखी हैवानियत

बता दें कि इस वारदात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पीड़िता छात्र के साथ आरोपियों ने किस कदर हैवानियत का खेल खेला है यह दिखाई दे रहा है. पुलिस ने इन वीडियो के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्र पर बीच-बीच में थप्पड़ों की बरसात की जा रही है. पहले छात्र को दो आरोपी पीट रहे हैं इसके बाद एक अन्य आरोपी उससे लगातार पैसे देने को कह रहा है. पैसे देने की बात पर वह बार-बार समय मांग रहा है तो उसकी यातनाएं बढ़ा दे रहे हैं. आरोपी को आग से जलाने की कोशिश भी की गई और प्राइवेट पार्ट पर पत्थर भी बांधा गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.