Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे…’, मेरठ में कथा के बीच अचानक ऐसा क्यों बोले बाबा बागेश्नर?

25

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे. यहां वह 29 मार्च तक रहेंगे. यहां वह पांच दिवसीय कथा के लिए पहुंचे हैं. मंगलवार को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया. 150 सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए लगाए गए. भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. हनुमंत कथा के दौरान कथा के साथ बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने और भी बातें लोगों से कीं.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम दिल्ली-मेरठ ब्रजवासियों के घर-घर जाएंगे. उन्हें शपथ दिलाएंगे. गांव-गांव जाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अलख जगाएंगे. उन्होंने मुसलमानों के लिए आगे कहा कि हम मुसलमानों के विरोधी नहीं है. भारत को आजादी दिलाने में मुसलमानों का भी योगदान है. लेकिन कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे. बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के पहले दिन ये बात कहीं.

“भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए”

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हम दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकालेंगे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कई लोग कहते हैं कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो, हम उनसे कहना चाहेंगे कि ये देश संविधान से चलेगा. ये देश हनुमान से चलेगा. यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम चाहते हैं कि इस देश में संतों के एक हाथ में संविधान हो और एक हाथ में पुराण हो. अब हिंदू मिट न जाए. हिंदुओं पर धावा न बोला जाए. उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहते हुए कहा कि बाबर और अकबर को महान न बताया जाए. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए.

कई राज्यों से आ रहे श्रद्धालु

जागृति विहार एक्सटेंशन में आयोजित की जा रही हनुमंत कथा सुनने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रद्धालु कथा शुरू होने से भी एक दिन पहले ही कथा स्थल पर पहुंच गए थे. अब भी लोग बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए आ रहे हैं. इसलिए कथा का बड़े स्तर पर आयोजन किया गया. क्योंकि आयोजकों ने कथा में 5 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.