Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

मेरी हत्या कभी भी हो जाएगी… पप्पू यादव ने गृह मंत्री को पत्र में क्या-क्या लिखा, लॉरेंस बिश्नोई से मिली है धमकी

94

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. इसी के बाद उन्होंने गृह मंत्रालय को अपनी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पत्र लिखा है. पप्पू यादव ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें धमकी दी है.

साथ ही उन्होंने कहा, मेरी सुरक्षा को वाई कैटेगरी से बढ़ा कर जेड कैटगेरी का कर दिया जाए. साथ ही बिहार के सभी जिलों में पुलिस व्यवस्था की जाए. सांसद ने कहा, अगर यह सुरक्षा मुझे नहीं दी जाती है तो मेरी हत्या कभी भी हो जाएगी और इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार और बिहार सरकार हो होगी.

पप्पू यादव ने पत्र में क्या कहा?

पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा, मैं बिहार विधान सदस्य और 6 बार संसद सदस्य (लोकसभा) के रूप में निर्वाचित हुआ हूं. इस दौरान मुझ पर और मेरे परिवार के सदस्यों पर हमला हुआ है. कई बार नेपाल के माओवादी संगठन सहित कई जातिवादी अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. मैं ऊपर वाले की कृपा से बचता रहा.

Pappu Yadav (3)

पप्पू यादव ने बताया जब साल 2015 में नेपाल के उग्रवादी संगठन माओवादी ने मुझे मोबाईल पर धमकी दी थी तब केंद्रीय गृह विभाग ने मुझे वाई प्लस सुरक्षा दी थी. इस के बाद साल 2019 में मेरी सुरक्षा घेरा को घटाकर वाई श्रेणी की कर दिया गया. मेरी सुरक्षा घेरा में कमी का फायदा उठाते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कई हत्या के शातिर अपराधी ने अपने फेसबुक पर लाइव होकर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दीं. इतना ही नहीं घर घुसकर मुझे जान से मारने की धमकी दी. इन धमकियों के विरोध में मैंने आपको लिखित जानकारी दी थी.

“मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी”

पप्पू यादव ने कहा, मैंने धमकी मिलने की सारी बातों की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सहित गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक को भी दी थी, मेरी दुर्भाग्य है कि किसी ने आज तक इसकी सुध नहीं ली. पूर्णिया से सांसद ने आगे कहा, आज जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार देश में घटना पर घटना कर रहे हैं, और एक राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण मैंने घटना का विरोध किया, विरोध करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख ने मुझे जान से मारने की धमकी मेरे मोबाईल पर दी है.

पप्पू यादव ने कहा, इतनी बड़ी जानलेवा धमकी मिलने के बावजूद मेरी सुरक्षा के प्रति बिहार के गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय निष्क्रिय दिख रहे हैं. उन्होंने आगे तंज करते हुए कहा, लगता है मेरी हत्या के बाद ही लोकसभा एवं विधानसभा में शोक संवेदना जताने के लिए ही सक्रीय होंगे.

3 लोगों ने दी धमकी

पप्पू यादव को ये धमकियां 3 लोगों ने दी है. जिनमें से एक शख्स ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है. वहीं, उन्हें दूसरा धमकी भरा कॉल दुबई से आया है. और तीसरा मयंक सिंह नाम के शख्स ने फेसबुक पेज पर धमकी दी है. अज्जू लॉरेंस नाम के व्यक्ति ने पप्पू यादव को सोशल मीडिया प्लेटफोर्म वाट्सऐप पर पहले लॉरेंस बिश्नोई का एक फोटो भेजा, उसके बाद 9 बार कॉल आया, कॉल न उठाने पर शख्स ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.