Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घर में घुस रहे 7 फिट लंबे कोबरा से भिड़ गए चार जर्मन शेफर्ड, वफादारी देख हर कोई कर रहा वाहवाही

35

सतना : कुत्ते की वफादारी सब बखूबी जानते हैं। यहां तक कि कुत्ते की वफादारी की लोग मिसालें तक देते हैं और कुत्ते को इंसान से ज्यादा वफादार कहा जाता है। इसका एक और उदाहरण मध्यप्रदेश के सतना जिले में देखने को मिला। यहां खेत का पास बने घर में अचानक एक कोबरा सांप आ गया। सांप को देखते ही आंगन में मौजूद चार पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते एकदम सतर्क हो गए और उन्होंने सांप को वहीं घेर लिया और उसे रोकने के लिए टूट पड़े। चारों ने कोबरा का डटकर सामना किया और लहूलुहान करते हुए उसकी जान ले ली। कोबरा के शिकार का वीडियो भी सामने आया है।

मामला सतना जिले के ऊचेहरा तहसील अंतर्गत कुंदहरी जकीरा गांव का है। यहां रणविजय सिंह ने घर की देखभाल के लिए चार जर्मन शेफर्ड पाल रखे हैं। दिन में कुत्तों को खुला छोड़ दिया जाता है ताकि वे घर और खेत की सुरक्षा कर सकें और कोई अंजान वहां आ न सके।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जब उनका परिवार अंदर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान खेत में से एक करीब 7 फिट का लंबा कोबरा आंगन की ओर दिखा। जैसे ही कुत्तों की नजर उस पर पड़ी तो वे चारों मिलकर मुकाबला करने लगे। सांप ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन चारों जर्मन शेफर्ड कुत्तों के आंगे कोबरा सांप जीत नहीं पाया और उसने दम तोड़ दिया।

कोबरा को रोकने के लिए कुत्तों ने भौंकना शुरु कर दिया। उनके भौंकने की आवाज सुनकर घर के मालिक रणविजय सिंह दौड़कर देखने पहुंचे। जब तक वे बाहर आए तब तक चारों पालतू कुत्ते कोबरा को मार चुके थे। इस पूरी घटना को घर के मालिक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

रणविजय सिंह ने बताया कि चारों जर्मन शेफर्ड डॉग को उसने बचपन से पाला है। उनका नाम सूजी, कल्लू, लूसी, जूली है। वह घर के सदस्य की तरह उनकी देखभाल भी करते थे। उनको पूरा दिन खुला छोड़कर रखते हैं। कुत्ते भी पूरी वफादारी के साथ घर की सुरक्षा करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.