Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

तड़पता रहा, बिलखता रहा… टूटे स्ट्रेचर से जमीन पर गिरा मरीज, किसी ने नहीं की उठाने की जहमत

44

यूपी के अलीगढ़ में दीनदयाल अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली बानगी देखने को मिली। जहां एक घायल मरीज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन टूटे हुए स्ट्रेचर से अचानक मरीज जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ मरीज काफी देर तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी उसे उठाने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान किसी अस्पताल की लचर स्वास्थ्य सेवाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके चलते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में स्थित दीनदयाल अस्पताल का है। वायरल वीडियो 8 दिसंबर दोपहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टूटे स्ट्रेचर पर एक मरीज को इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया जाता है। युवक का पैर लहूलुहान है। स्ट्रेचर टूटा होने के कारण वह जमीन पर गिर जाता है। घायल मरीज जमीन पर तड़पता रहा, लेकिन उसे उठाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया। जिसके बाद आस-पास के दो युवकों ने मरीज को उठाया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस पूरे मामले पर सीएमओ नीरज त्यागी ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो भी उन्होंने देखा है। मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार अस्पताल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच के लिए वह एक कमेटी गठित करेंगे। जांच रिपोर्ट आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.