Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

‘Love you बेटा, 16 दिनों से घुट-घुट के जी रहा हूं…’ 3 बच्चों के पिता की होटल के रूम में मिली संदिग्ध हालत में लाश

37

यूपी के बांदा में तीन बच्चों के पिता की एक होटल के रूम में लाश मिलने से सनसनी मच गई। हालांकि पुलिस द्वारा छानबीन पर मामला सुसाइड का लगा जिसके बाद एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट में लिखे नंबर से परिजनों को सूचना दी  और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

वहीं मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा, मेरे पापा मेरी अम्मा को हिम्मत देना, मैं पिछले 16 दिनों से घुट-घुट के जीवन जी रहा हूं, सबकी बहुत याद आ रही है। आप और समाज के लोग अब तो विश्वास कर लो कि वह औरत (पत्नी) मेरे साथ नहीं गई।”

बेटे के लिए लेटर में पिता ने लिखा, ”मेरे प्यारे बेटे मुझे माफ़ कर देना। Love you और मम्मी-पापा का ख्याल रखना। बहुत याद आ रही है, काश! ऐसा होता कि आखिरी बार तुझसे मिल पाता।कभी जुआ मत खेलना, जुआ ने ही मेरी ज़िंदगी खराब कर दी, जिससे मैं यह कदम उठा रहा हूं।”

मृतक की पहचान सोम प्रकाश उर्फ सोनू फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव से हुई है।  उसने मंगलवार को शहर के एक होटल में कमरा बुक किया और बुधवार को होटल मालिक को शंका हुई जिस पर दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। तब होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो बेड की चादर से पंखे के सहारे सोनू का शव पंखे से लटका मिला।

मृतक के पिता रजत सिंह ने बताया कि सोनू ढाई वर्ष से विदेश में रहता था. इस दौरान उसने कभी घर के सदस्य को फोन नहीं किया. मृतक का एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.