Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

हत्या का लाइव वीडियो, भतीजों ने चाचा को पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

57

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बुजुर्ग चाचा की भतीजों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दो भतीजों ने अपने ही चाचा पर लकड़ी से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टीकमगढ़ के बलदेवगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले सुरजपुर गांव का ये मामला है। जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने अपने बुजुर्ग चाचा गोरेलाल के साथ जमकर मारपीट की है। गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को परिजन इलाज के लिये पहले बलदेवगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।

जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज ग्वालियर रेफर कर दिया था। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, सूरज और अखिलेश लोधी की तलाश पुलिस अभी कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.