Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मंदिर दर्शन कर लौट रहे 3 दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, दो की मौत, एक घायल

20

जावद: नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र के ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार देर रात को भीषण हादसा हुआ। कक्षा 11वीं के छात्र परीक्षा देने के बाद तिलस्वा मंदिर दर्शन करने गए थे, वापस लौटते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्रॉली का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। जैसे ही टायर फटा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली अंसतुलित हो गई और इसी दौरान छात्रों ने ओवरटेक करना चाहा और वे चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार, सिंगोली सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षा 9 और 11 वीं का पेपर शुक्रवार को था। परीक्षा देने के बाद तीनों छात्र बाइक पर सवार होकर तिलस्वां महादेव दर्शन करने गए और वापस आते वक्त ग्राम फूसरिया के पास पहुंचे थे कि सामने से पत्थरों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर के टायर फटने से उनकी बाइक चपेट में आ गई।

छात्र सांवरिया पिता बालकृष्ण धाकड़ (15) कक्षा 9वीं और विशाल पिता राधेश्याम धाकड़ (16) कक्षा 11वीं कक्षा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और गंभीर घायल अभय पिता शिवलाल धाकड़ (16) कक्षा 11वीं गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभय का कोटा में उपचार जारी है। वहीं आज शनिवार को दोनों मृतक छात्रों का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.