Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़; जानें गिरावट के 5 बड़े कार... Bihar Politics: स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद? ईरान में परमाणु ठिकाने के पास जोरदार भूकंप, अमेरिकी हमले की आशंका के बीच बढ़ी हलचल Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु...

जनता को भिखारी कहने वाले BJP नेता को सत्ता का अहंकार, जीतू पटवारी ने कहा- मिलेगा जवाब

47

भोपाल : चुनाव के समय जनता को सिर-माथे पर बैठाने वाले भाजपा नेताओं को सत्ता का ऐसा अहंकार हुआ कि वे उन्हें भिखारी करार देने लगे। यह जनता का अपमान है और इसका जवाब भी समय आने पर मिलेगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान को लेकर सरकार को घेरते हुए कही।

पटवारी बोले- सीएम की नहीं आई प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि मंत्री के इस बयान पर न तो मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की प्रतिक्रिया आई और न ही भाजपा संगठन ने ही कुछ कहा। इससे साफ पता चलता है कि चाल, चरित्र और चेहरे के दुहाई देने वाली पार्टी की स्थिति क्या है।

पटवारी ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए जनता को भगवान बताकर वोट मांगती है, मगर जब जनता अपने हक की बात करती है, तो उसे भिखारी कहा जाता है।

अपनी आवाज उठाना अपराध है?

क्या लोकतंत्र में अपने हक, अधिकार और सम्मान के लिए अपनी आवाज उठाना अपराध है? आज प्रदेश में जनता परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव के समय महिला, किसान और युवाओं से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। जब इसको लेकर सवाल उठाया जाता है तो उन्हें भिखारी करार दे दिया जाता है। यह कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.