Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तेंदुए ने किया हमला, पांच पशुओं की मौत, दहशत में लोग

43

बुरहानपुर। तेंदुए के हमले में 5 पशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिले में किसान के बाड़े में पशुओं पर तेंदुए ने हमला कर पांच पशुओं को मौत के घाट उतार दिया।

वन परिक्षेत्र शाहपुर के ब॑भाड़ा में मेन रास्ते पर ही किसानों ने पशुओं को रखने को लिए बाड़े बनाए हैं। ग्रामीणों ने बताया जब वे सुबह बाड़े में गये तो पाया कि एक गाय दिखाई नहीं दे रही। बाजू में मक्का फसल लगी हुई है। दोपहर 12 बजे पता चला कि किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार किया।

ग्राम के किसान सुनील बारी ने बताया कि ग्राम के अर्जुन पुनजी, विश्वनाथ बहिराम, जितेंद्र मापारी के पशुओं के साथ ग्राम के पास बनी गौशाला के पास भी जंगली पशुओं ने हमला कर पशुओं को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर मोहद के चौकी प्रभारी अरुण सातव और वन रक्षक अभिषेक शर्मा, नंदलाल सोनवणे, ब्रजलाल निभोरकर आए। पंचनामा बनाया गया। बताया गया कि हमला करने वाला तेंदुआ है।

चौकी प्रभारी अरुण सातव ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में खेत में अकेले ना निकलें। वन विभाग लगातार बभाड़ा के जंगलों में गश्‍त कर रहा है। पीड़ित किसान नरेश ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.