Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

बाबा महाकाल की शयन आरती करवाने के नाम पर दो सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं से की ठगी, गिरफ्तार

52

 उज्जैन। महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी क्रिस्टल के कर्मचारी बेलगाम होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी दो बहनों को शयन आरती दर्शन करवाने के नाम पर दो कर्मचारियों ने पांच-पांच सौ रुपये ले लिए थे। महिलाओं की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

महाकाल टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए तुलेश्वरी पत्नी घनश्याम साहू निवासी रियाली सेक्टर दुर्ग छत्तीसगढ़ अपनी बहन जानकी व स्वजन के साथ 28 मार्च को उज्जैन आई थी। यहां सोमवार रात को करीब 10 बजे तुलेश्वरी व उसकी बहन जानकी मंदिर गई थी। जहां उन्होंने शयन आरती के बारे में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली क्रिस्टल कंपनी के सुरक्षाकर्मी सुनील शर्मा व पंकज कारपेंटर से जानकारी ली थी।

महिलाओं ने पुलिस से की शिकायत

दोनों ने महिलाओं को दर्शन करवाने व आरती के दौरान अंदर बैठाने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये की मांग की थी। तुलेश्वरी व उसकी बहन ने सुनील व पंकज को पांच-पांच सौ रुपये आनलााइन फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद सुनील महिलाओं को अंदर ले गया था। महिलाओं का कहना है कि उन्हें शयन आरती के दर्शन भी नहीं हुए थे। जबकि महाकाल मंदिर में शयन आरती में दर्शन व शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं हैं। जिस पर दोनों ने महाकाल पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने पंकज व उसके साथी सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षाकर्मी कर रहे मनमानी व मारपीट

चार दिन पूर्व मंदिर के सुरक्षाकर्मी अर्जुन आंजना व उसके साथियों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की थी। कमरे में बंद कर डंडे, बेल्ट व स्केल से चालक को पीटा गया था। चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आटो चालकों ने आरोपित सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए महाकाल थाने का घेराव कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं होली के दिन भी महाकाल मंदिर के अंदर गणेश मंडपम में सुरक्षाकर्मियों ने दो श्रद्धालुओं को बुरी तरह पीट दिया था। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.