Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

दिल्ली में बारिश के बीच बाढ़ का खतरा 206.31 मीटर तक पहुंचा यमुना का जलस्तर

57

Delhi Flood: राजधानी दिल्ली में बारिश शुरु हो गई है। उधर यमुना के बढ़ते जलस्तर के साथ एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दोपहर 4 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.31 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि खतरे का निशान पुराने यमुना पुल के पास खतरे का निशान 205.33 मीटर है। यानी यमुना का पानी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। उधर पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से हथनीकुंड बैराज में दबाव बढ़ता जा रहा है और लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली सरकार ने यमुना के निचले इलाकों के लोगों से इलाका खाली करने का आग्रह किया है।

गुजरात में बिगड़े हालात

गुजरात में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में हालात बिगड़ गये हैं। रविवार को भावनगर, राजकोट, जामनगर, बोटाड, सूरत और बहरुच जैसे कुछ जिलों में 50-117 मिलीमीटर बारिश हुई है। बता दें कि 20 सेमी से अधिक वर्षा को भारी बारिश माना जाता है। वैसे, जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के बाद अब बाढ़ का पानी कम होने लगा है। अधिकारियों ने बताया है कि करीब 3,000 लोगों को जिले में सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। इधर मौसम विभाग ने रविवार को गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि देवभूमि द्वारका, राजकोट, भावनगर और वलसाड जिले में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के कोंकण और घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़ सिंधुदुर्ग और रत्नागिरि के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23-27 जुलाई के दौरान देश के मध्य भागों में अलग-अलग भारी वर्षा गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं, 25 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा गतिविधि में वृद्धि होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.