Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स...

Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़

23

रायपुर: वैसे तो मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत होती है, लेकिन रायपुर में 10 फरवरी के बाद से गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में भी गर्मी महसूस की जा रही है. गर्मी बढ़ते ही लोगों को एसी और कूलर की याद आने लगती है. ऐसे में बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के एसी और कूलर का बाजार भी सज गया है. अपने बजट के हिसाब से लोग एसी और कूलर की खरीदी करने लगे हैं.

दुकानदारों की मानें तो पिछले साल की तुलना में इस साल कूलर और एसी की बिक्री ज्यादा हो रही है. वैसे भी जीएसटी रिफॉर्म की वजह से एसी और कूलर में लगने वाला जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया है, इस वजह से कूलर और एसी के दामों में कुछ कमी आई है. जिसका लाभ ग्राहक भी उठा रहे हैं.

एसी और कूलर की बढ़ने लगी डिमांड

इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सेल्स मैनेजर परम साहू ने कहा, राजधानी में गर्मी की शुरुआत मार्च के महीने में होती है, लेकिन इस बार फरवरी में ही गर्मी पड़ने लगी है. जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, एसी की डिमांड भी बढ़ रही है. मार्च के शुरू होते हैं इसकी बिक्री और भी बढ़ जाएगी. स्पीड एसी, विंडो एसी, टावर एसी और कैसिड एसी होता है, लेकिन सबसे ज्यादा घरों में इस्तेमाल होने वाला एसी स्पीड एसी कहलाता है.

”लोग 1 टन, डेढ़ टन और 2 टन तक की एसी रूम और हाल के साइज के हिसाब से घरों में इस्तेमाल करते हैं. अभी एसी की डिमांड 50% है तो मार्च के महीने से बढ़कर 100% तक पहुंच जाएगी. ज्यादातर विंडो एसी का इस्तेमाल फ्लैट में रहने वाले लोग करते हैं. मार्केट में 1 टन की एसी 25 हजार, डेढ़ टन की एसी 27 हजार, 2 टन की एसी की शुरुआत 38 हजार से होती है. अलग-अलग कंपनी की एसी की कीमत मॉडल के आधार पर होती है. अधिकतम 65 से 70 हजार तक एसी की कीमत गर्मियों में पहुंच जाती है: परम साहू, सेल्स मैनेजर

गर्मी आते ही कूलर और एसी की दुकानों में पहुंचने लगे ग्राहक

कूलर दुकानदार अमरीक सिंह ने बताया कि “राजधानी में पिछले सप्ताह से गर्मी बढ़ गई है. कूलर की बिक्री भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. आने वाले दिनों में व्यापार और भी अच्छा होगा. गर्मी भी अच्छी पड़ेगी. पिछले दिनों शादियों में भी कूलर की डिमांड अच्छी खासी रही है. रूम कूलर के साथ ही विंडो कूलर की डिमांड भी है. कूलर लोकल कंपनी के साथ ही ब्रांडेड कंपनियों के कूलर की भी डिमांड है. ब्रांडेड कंपनी की कूलर में वारंटी भी ज्यादा मिल रही है. लोकल कूलर के दाम 1500 से 8 हजार तक जाते हैं. वहीं ब्रांडेड कूलर की बात करें तो 10 हजार से शुरू होकर 20 हजार की रेंज तक मिल जाती है.

ब्रांडेड कंपनी के कूलर भले ही महंगे हों लेकिन ज्यादा दिनों तक चलते हैं. विंडो कूलर सदाबहार हैं और उसकी हवा भी अच्छी होती है. फाइबर कूलर भी लोग इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इसमें जंग लगने या खराब होने का डर कम रहता है. होली के बाद कूलर का बाजार और भी तेज हो जाएगा: अमरीक सिंह, दुकानदार

देशी रेफ्रीजरेटर का भी सजेगा बाजार

जैसे जैसे पारा आसमान में चढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे लोग गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर की शरण घरों में लेने लगेंगे. इसके साथ ही देशी रेफ्रीजरेटर का भी बाजार चंद दिनों में रायपुर के गली मोहल्लों में सजने लगेगा. गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के लोग गर्मी के मौसम में मटके और सुराही का पानी पीना पंसद करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.