Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

पहाड़ी पर गुपचुप मिलने पहुंचा था कपल, ईंट लेकर आए बदमाश, कर दी हैवानियत की सारी हदें पार

38

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के रीवा में 8 लोगों ने पिकनिक मनाने आए दंपति से हैवानियत की थी. पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से गैंगरेप किया था. अब बिहार के जमुई से ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया है. इस केस में गैंगरेप तो नहीं, पर कपल को बदमाशों ने इतनी बेरहमी से मारा पीटा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बाद में दोनों की एक मंदिर में शादी भी करवा दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.

लेकिन वीडियो में कपल के साथ जिस तरह से बर्बरता की गई है, उसे देख किसी की भी रूह कांप जाए. कपल चोरी छिपे यहां एक पहाड़ी पर मिलने पहुंचा था. दोनों साथ बैठकर बात कर ही रहे थे कि अचानक वहां कुछ बदमाश आ गए. उनके हाथ में ईंट थी. पहले तो उन्होंने बॉयफ्रेंड को जमकर पीटा. जब गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी नहीं बख्शा.

बाल घसीटते हुए ले गए

गर्लफ्रेंड के भी बाल खींचकर उसे घसीटते हुए ले गए. उसकी भी जमकर पिटाई की. इस पिटाई का बदमाशों ने वीडियो भी बनाकर वायरल किया. इस पर पुलिस ने क्या एक्शन लिया है अभी इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन वीडियो जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाके का बताया जा रहा है.

मंदिर में करवाई शादी

बताया जा रहा है कि यहां पहाड़ी पर कपल अक्सर आते रहते हैं. कुछ दिन पहले एक कपल भी यहां घूमने पहुंचा. लेकिन बदमाशों ने उनकी पिटाई कर डाली. दोनों बदमाशों से रहम की भीख मांगते रहे. लेकिन बदमाश उन्हें पीटते रहे. उन्हें कपल पर जरा भी रहम नहीं आया. पहले उन्होंने बॉयफ्रेंड की पिटाई की. जब गर्लफ्रेंड ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी बुरी तरह पीट डाला. वीडियो में दिखा कि पिटाई से दोनों को काफी चोटें आई हैं. कुछ लोगों ने बताया कि बदमाशों ने इस कपल की बाद में जबरन एक मंदिर में शादी भी करवा दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.