Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, घटना सीसीटीवी में कैद

120

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में मंगलवार रात कार से आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक युवक का अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दोनों पक्ष पहले मिलकर काम करते थे। पूर्व में इनका परवलिया क्षेत्र में भी विवाद हुआ था। पुलिस अगवा किए युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि रतन कॉलोनी निवासी राजेश मीणा और बृज कॉलोनी निवासी अंशु गुर्जर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं। मंगलवार रात को राजेश मीणा के स्वजन ने शिकायत दर्ज कराई। उसमें उन्होंने बताया कि रात लगभग आठ बजे अंशु गुर्जर कार से अपने साथियों के साथ राजेश के घर के पास पहुंचा था। वहां से मारपीट करने के साथ वे लोग राजेश को कार में जबरन बिठा कर ले गए। उसके बाद से राजेश का कुछ भी पता नहीं चल सका है।

पहले भी हुआ था विवाद

मामले की जांच में पता चला है कि राजेश और अंशु पहले साथ में ही शराब का कारोबार करते थे। बाद में किसी बात को लेकर उनका मनमुटाव हो गया था। जिसके चलते राजेश ने परवलिया थाना क्षेत्र में अंशु और उसके पिता सरजन गुर्जर के साथ मारपीट की थी। तब परवलिया थाना पुलिस ने सरजन गुर्जर की शिकायत पर राजेश मीणा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी।
राजेश और अंशु गुनगा, ईंटखेड़ी, बैरसिया, नजीराबाद इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की आपूर्ति का काम करते रहे हैं। टीआई दुबे के अनुसार राजेश की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.