Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

भोपाल में भारी बारिश, कई जगह जलजमाव, भदभदा-कलियासोत के 2-2, केरवा का 1 गेट खोला

81

भोपाल। मप्र के ऊपर बने ताकतवर वेदर सिस्टम के असर से भोपाल समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल में 61.6 मिमी (करीब 2.5 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में लगातार हो रही वर्षा की वजह से जलाशय लबालब हैं। जलस्तर को मेंटेन रखने के लिए बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

भदभदा डैम का वर्तमान में एक गेट खुला हुआ है। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे तक दो गेट खुले हुए थे। एक गेट बंद कर दिया है। भदभदा डेम से पिछले 19 घंटों के दौरान 350 मिनियन क्यूबिक फीट (एमसीएफटी) पानी छोड़ा जा चुका है।

वहीं यदि पूरे सीजन की बात करें तो अब तक कुल 2600 एमसीएफटी पानी छोड़ा जा चुका है। चूंकि भदभदा डैम से छोड़ा जाने वाला पानी कलियासोत डैम में मिलता है। इसके मद्देनजर कलियासोत डैम के दो गेट खुले हुए हैं। वहीं केरवा और कोलार डैम का भी एक-एक गेट खुला हुआ है। सीहोर के कोलार डैम से 58 क्यूमैक्स प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है।

दो जगह गिरे पेड़, कई इलाकों में जलभराव

लगातार वर्षा की वजह से पिछले 12 घंटों के दौरान दो जगह पेड़ गिरने की सूचना है। कई जगह जलभराव हुआ है। जानकारी के अनुसार लिंक रोड टू और माता मंदिर अग्रसेन भवन के सामने पेड़ गिरा। वहीं वार्ड 35 में द्वारका नगर में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया। वार्ड 38 में सेमरा दुर्गा मंदिर के सामने रोड पर जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए हैं। करोंद हाउसिंग बोर्ड, हरी मजार के पास जलभराव हो गया है। वार्ड 72 के मालीखेड़ी में घरों के अंदर पानी भर गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.