Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

रात को Hotel में रूका जवान, सुबह नहीं खोला दरवाजा…मौके पर पहुंची पुलिस अंदर का नजारा देख रह गई दंग

30

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले में एक होटल के कमरे में नौसेना के 25 वर्षीय जवान की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कमरे का लॉक तोड़कर अंदर जाकर देखा तो जवान का शव बाथरूम में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव गढ़ी रुठल निवासी हितेश के रूप में हुई है, जो करीब छह साल से भारतीय नौसेना में तैनात था। वह वर्तमान में केरल में पोस्टेड था और करीब 25 दिन की छुट्‌टी पर घर आया हुआ था। छुट्‌टी पूरी होने के बाद वह ड्यूटी पर लौटने के लिए रेवाड़ी पहुंचा, लेकिन बस या ट्रेन न मिलने के कारण रात में अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में रुक गया।

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण के मुताबिक हितेश ने बीती रात करीब साढ़े तीन बजे होटल में कमरा लिया था। सुबह 11 बजे तक कमरा खाली करना था, लेकिन निर्धारित समय तक दरवाजा नहीं खुला। कर्मचारियों ने कई बार आवाज लगाई, मगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां जवान का शव बाथरूम में पाया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि हितेश की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.