Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

B.Tech के छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से गई जान, परिवार का इकलौता था कुंदन

30

कुरुक्षेत्र: एनआईटी कुरुक्षेत्र में बीटेक के छात्र कुंदन की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे कैंपस को सदमे में डाल दिया है। घटना रविवार को दीक्षांत समारोह के कुछ ही समय बाद घटित हुई। दीक्षांत समारोह के बाद यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को एनआईटी कुरुक्षेत्र में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम के समापन के बाद कुंदन अपने दो दोस्तों के साथ बैठा हुआ था और बाद में हॉस्टल/मेस में खाना खाने पहुंचा। खाना खाते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। करीब दोपहर के दो बजे कुंदन खाना खा रहा था, तभी अचानक उसके सिर में तेज दर्द होने लगा और शरीर अकड़ने लगा, जिससे उसके साथी घबरा गए।

दोस्तों ने उसे तुरंत एनआईटी के हेल्थ सेंटर पहुंचाया, जहां प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों को मिर्गी जैसा दौरा पड़ने की आशंका लगी। हेल्थ सेंटर के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कुंदन को एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। वहां स्थिति और नाजुक होने पर उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन साथी छात्र उसे जिले के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संस्थान का माहौल गमगीन 

मृतक कुंदन मूल रूप से इंदौर का रहने वाला था और बीटेक द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। जिसकी मौत पर संस्थान का माहौल भी गमगीन है।कुंदन के दोस्तों ने उसके परिजनों को भी सूचना दी। उधर कुंदन की मौत की खबर पाकर रात में ही परिजन कुरुक्षेत्र पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही NIT के डायरेवटर पो. बीवी रमाना रेड़ी भी अस्पताल पहुंचे।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि एनआईटी प्रशासन ने छात्र की अचानक हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले की पूरी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने कुंदन के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुंदन के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.